सउदी अरब के पवित्र शहर मक्का के समीप मीना में शैतान को कंकड़ मारने के
दौरान भगदड़ में मारे गए हाजियों की याद में जलीलपुर गांव में शनिवार को
कैंडल मार्च निकाला गया।
इस दौरान हुई सभा में हाजियों लिए दुआ
मांगी गई। शाम छह बजे ग्रामीण पंचायत भवन पर एकत्र हुए। यहां लोगों ने
कैंडल जलाकर मार्च निकाला। इसके बाद सभा में वहां के घटना क्रम पर चर्चा
की।
वक्ताओं ने इस घटना को दुखद बताया। कहा कि इस मामले की पूरी जांच होनी
चाहिए और यह निश्चित करना चाहिए कि फिर से इस तरह की घटना न हो।
इसके पूर्व
गांव से मार्च की शुरूआत कर गांव भ्रमण करते हुए पड़ाव चौराहा होते हुए
पंचायत भवन के समीप पहुंच कर मार्च खत्म किया गया।
इसमें सुभाष मौर्य,
सेराज अहमद, शंभू मौर्य, इनाम अहमद, साजिद अंसारी, इनाम अहमद, सन्नी, फरान,
अकरम असारी, महेन्द्र पासवान, सुभाष विश्वकर्मा, मिंटू आदि रहे।