फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुलाए नहीं जा सकते कमलापति

Sun, 04 Sep 2016 01:49 AM IST
chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित कमलापति त्रिपाठी की 111वीं जयंती पर जनपदवासियों ने उन्हें भावभीनीं श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। आयोजित गोष्ठी में कहा कि जिले के विकास के लिए कमलापति को भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


शनिवार को मुख्यालय स्थित सदर तहसील परिसर  में जिला कांग्रेस कमेटी के  कार्यकर्ताओं ने पंडित जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प  लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना, नारायण मूर्ति  ओझा, नन्द कुमार, विवेक पाण्डेय, मधु राय सहित तमाम कांग्रेसी उपस्थित रहे।  वहीं सपा नेता व पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने सपाइयों संग पंडित जी के  मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

बाबूलाल यादव ने कहा कि पंडित जी भले ही कांग्रेसी रहे  हों, लेकिन सही मायने में वह सच्चे समाजवादी थे। समाजवाद उनके अन्दर कूट-कूटकर भरा था। समाज के हित के लिए जनपद के विकास की जो नींव उन्होंने रखी थी उसे भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर अशोक त्रिपाठी,  चन्द्रभानू यादव, राममूरत मेठ, राजू पाडेय, कमलकिशोर शर्मा,   अमित सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें