फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के जन्मोत्सव कार्यक्रम में काटा केक, दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम के जन्मोत्सव कार्यक्रम में काटा केक, दी बधाई
विज्ञापन

-विश्व हिंदू महासंघ ने कहा, विकास के शिखर छूएगा यूपी
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-18
चंदौली।प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव शनिवार को विश्व हिंदू महासंघ ने मुख्यालय स्थित एक लान में धूमधाम के साथ मनाया । इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटा और एक दूसरे को वितरित किया। साथ ही सीएम के दीर्घायु होने की कामना की। वहीं अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वाराणसी जिलाध्यक्ष गायत्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया है। उसके अनुकूल परिणाम होंगे। भविष्य में उत्तर प्रदेश विकास के नए शिखर पर होगा। कार्यक्रम संयोजक ओम प्रकाश सिंह कहा कि मुख्यमंत्री ने नेतृत्व क्षमता का जो परिचय दिया है। उसकी मिसाल नहीं मिलेगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संतोष तिवारी, वाराणसी मंडल प्रभारी दिनेश चंद्र पांडेय, गाजीपुर जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, ईंट निर्माता समिति के चेयरमैन रतन श्रीवास्तव, नगर पंचायत चेयरमैन रविंद्रनाथ, संतोष तिवारी, वीर बहादुर मौर्या, राम मनोहर तिवारी, रमेश सिंह, शिवपूजन श्रीवास्तव, अरुण सिंह, अंजनी मिश्रा, काशीनाथ सिंह रहे।
विज्ञापन

रिपोर्ट-राकेश यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें