नौगढ़। दुर्गा मंदिर पोखरे पर प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले गायत्री महायज्ञ का आयोजन इस बार भी श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। गायत्री परिवार के तत्वावधान में हुए धार्मिक अनुष्ठान को यज्ञाचार्य मुक्तिनाथ चौबे और प्रदीप कुमार परिव्राजक ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न कराया। यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार का संकल्प लिया।
विज्ञापन
गायत्री परिवार के सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण मंत्रों की गूंज और भक्ति भाव से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसे आयोजन से गांव में धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण मजबूत होता है और नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं से जोड़ने का अवसर मिलता है।