फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 'भाजपा विधायक ने मेरे पिता को मारा, अब मुझे मरवाने आया है', व्यापारी के बेटे ने लगाया आरोप

Thu, 09 Apr 2026 04:50 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: मुगलसराय के वरिष्ठ व्यापारी स्व.अवतार सिंह के पुत्र ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने मेरे पिता को मारा, अब मुझे मरवाने आया है। उधर, विधायक ने आरोपों को निराधार बताया है। 
विज्ञापन
व्यापारी रहे अवतार सिंह के पुत्र नरेंद्रपाल सिंह हाथ जोड़े हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के नगर के वरिष्ठ व्यापारी रहे अवतार सिंह के पुत्र नरेंद्रपाल सिंह उर्फ चांद सिंह का एक वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिसमें उसने भाजपा के मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में उन्होंने कहा कि मेरे पिता को रमेश जायसवाल ने मारा है और अब मुझे मरवाने आया है। उसने कहा कि मेरे पिताजी सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले व्यक्ति थे इसके बावजूद उनको रमेश जायसवाल टॉर्चर करते थे।

क्या है मामला
दरअसल, सिक्स लेन के निर्माण के दौरान चंदौसी पुलिस चौकी उसके अंतर्गत आ रही थी, जिसको हटाया जाना था। पहले इसे नगर के कृष्ण नगर में बनवाया जाना था, लेकिन वहां से अब इसे दामोदर दास पोखरे के पास बनवाया जा रहा है। इस पुलिस चौकी का निर्माण जहां प्रस्तावित है, उसके ठीक सामने बाइक की बड़ी एजेंसी है, जो मुगलसराय के वरिष्ठ व्यापारी रहे अवतार सिंह की है। बृहस्पतिवार की दोपहर जब पुलिस वहां पहुंची तो अवतार के पुत्र ने इसका विरोध किया और स्थानीय विधायक पर तमाम आरोप लगाए। 
विज्ञापन


क्या बोले विधायक
भाजपा के मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि आरोप पूरी तरह से निराधार है। अवतार सिंह से तो मेरे मित्रवत संबंध थे। अगर उनका पुत्र ऐसा आरोप लगा रहा है तो वह जाने ऐसा क्यों कर रहा है?
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें