फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंग सेरेमनी से लौट रहे व्यवसायी पर हॉकी-डंडे से लैस बदमाशों ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कटेसर के समीप रविवार की देर रात आठ की संख्या में अज्ञात बदमाशों ने कार सवार व्यवसायी और उनके परिवार पर हमला कर दिया। बदमाशों ने व्यवसायी के कार के शीशे को तोड़ डाला जिसके बाद व्यवसायी कार से भाग निकले। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। पीड़ित के तहरीर पर आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वाराणसी के नई सड़क निवासी असरफ अहमद रामनगर में बिल्डिंग मैटेरियल का काम करते हैं। वह चांद खान की रिंग सिरेमनी मुगलसराय थाना क्षेत्र के कटेसर स्थित वासुदेव लॉन में रविवार को थी। समारोह के बाद असरफ अहमद अपनी कार से परिवार के साथ वाराणसी के लिए रवाना हुए। मात्र सौ मीटर आगे जाने के बाद एक कार ने उनको ओवरटेक किया और दो बाइक सवार भी आ गए। कार और बाइक से सवार आठ बदमाश हॉकी-डंडे से लैसे थे। बदमाशों ने असरफ के कार पर हमला बोल दिया। जब तक कार का शीशा टूटता असरफ कार लेकर भाग गए। वहीं बदमाश भी भाग खड़े हुए। सूचना के तुरंत बाद मौके पर मुगलसराय इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पीड़ित असरफ के तहरीर पर आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें