फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अधिग्रहित की गई जमीन पर आज तक नहीं बन सका बस स्टैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र स्थित सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पई- कुसी गांव के पास करीब चार दशक पूर्व बस स्टैंड के लिए अधिग्रहित जमीन पर आज तक बस स्टैंड नहीं बन पाया है। वहीं खाली जमीन पर भू माफिया की नजर गड़ गई है।
विज्ञापन

लोगों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बस स्टैंड के नाम पर खाली पड़ी जमीन पर बस स्टैंड बनवाने की मांग की है। सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर 90 के दशक में बनारस से गाजीपुर और प्रयागराज तक के लिए रोडवेज बसें फर्राटा भरती थीं।
बसों के चलने से क्षेत्र के लोगों को गाजीपुर बनारस और प्रयागराज आने-जाने में काफी सुविधा होती थी। उस दौर में पई- कुसी गांव के पास बस स्टैंड के निर्माण के लिए 0.1380 हेक्टेयर जमीन बस स्टैंड के नाम से दर्ज की गई ताकि यहां सरकारी बस स्टैंड का निर्माण हो सके और रोडवेज बसों का ठहराव हो।
विज्ञापन

बावजूद इसके खाली पड़ी जमीन पर आज तक बस स्टैंड नहीं बन पाया है। बस स्टैंड का नहीं बन पाना लोगों की समझ से परे है।



खाली पड़ी जमीन केबारे में जानकारी ली गई है। परिवहन निगम मुख्यालय को पत्राचार कर पई-कुसी गांव के पास स्टैंड के निर्माण का प्रयास किया जाएगा। उमाशंकर त्रिपाठी, एआरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें