फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट-सर्किट से जली फसल

Sat, 18 Apr 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के बिसौरी गांव के उत्तरी सिवान में शुक्रवार की दोपहर साढ़े तीन बजे तार में शार्ट-सर्किट होने से गेहूं के खेत में आग लग गई।
विज्ञापन


आसपास के खेतों में क्रिकेट खेल रहे युवकों ने इसे देख शोर मचाया। जुटे ग्रामीणों ने समीप के बगीचे से पेड़ों की टहनियां तोड़कर उससे पीट पीट कर आग बुझाई। हालांकि तब तक 13 बीघा की फसल जल चुकी थी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस मूकदर्शक ही रही।
दोपहर साढ़े तीन बजे बिसौरी गांव के युवक क्रिकेट खेल रहे थे।

 तभी किसी ने सिवान में शार्ट सर्किट की चिंगारी से रणजीत सिंह के खेत में आग लगते देखा। शोर मचाने पर ग्रामीण तत्काल पेड़ों की टहनियां तोड़कर आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन


 इस बीच किसी ने घटना की सूचना विद्युत विभाग को देकर आपूर्ति बंद कराई। आग से जिन किसानों की फसल जली, उनमें अनुमोहन उपाध्याय का पांच बीघा, छोटेलाल यादव का तीन बीघा, राम परीक्षा सिंह का तीन बीघा, वीरेंद्र सिंह का एक बीघा, जंगली का दस बिस्वा गेहूं आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वह दूर से ही देखकर लौट गई। वहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ी सिवान तक नहीं पहुंच पायी।

ग्राम प्रधान रामा सिंह व मनोज सिंह यादव ने जिला प्रशासन से पीड़ित किसानों को तत्काल नुकसान का आंकलन कराकर मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
इनसेट-----
मधुमक्खियों ने किया हमला
चंदौली। बिसौरी के सिवान में आग बुझाने में जुटे ग्रामीणों पर धुएं से परेशान होकर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस दौरान कई महिलाओं, पुरुषों व बच्चों को मधुमक्खियों ने काटा। पूरे इलाके में भगदड़ की स्थिति हो गई। लोगों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें