फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह बाद भी नहीं बदला लिफ्ट कैनाल का जला ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के पोखरा धनाइतपुर गांव में कर्मनाशा नदी के तट पर स्थित लिफ्ट कैनाल का ट्रांसफार्मर पिछले दो माह से जला है। इससे किसानों का नर्सरी डालने का कार्य बाधित है। इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

पोखरा धनाइतपुर गांव स्थित लिफ्ट कैनाल पर लगे 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले दो माह पूर्व तकनीकी कारणों से जल गया। ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण धान की नर्सरी डालने का कार्य बाधित हो गया है । यदि तत्काल ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो पानी के अभाव में किसानों की धान की नर्सरी भी नहीं पड़ सकेगी। गांव के किसानों का माने तो इस मामले से लघु ड़ाल विभाग और बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है लेकिन उसके बाद भी ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया। इससे किसान नर्सरी डालने के लिए भटक रहे हैं। किसान बृजेश यादव, सोनू तिवारी, राम अधीन यादव, योगेंद्र तिवारी, कमलेश, अनिल कुमार आदि किसानों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें