फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पखवारे में चौथी बार जला ट्रांसफार्मर, सौ घरों में छाया अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के कम्हरिया गांव में लगा 100 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते एक पखवारे में चौथी बार जल गया है। इससे करीब 100 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। ट्रांसफार्मर जलने से लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

गांव के पश्चिम तरफ कोट के पास लगे 100 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर से 100 घरों तक बिजली पहुंचती है। बुधवार की रात अचानक तेज आवाज के साथ ट्रांसफार्मर चौथी बार जल गया जिससे 100 घरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। इससे लोगों के घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। बिजली न रहने के कारण लोगों का भीषण उमसभरी गर्मी से बुरा हाल है। गांव के शिवमूरत सिंह, राममूरत सिंह, संजय द्विवेदी, युगेश सिंह, त्रिलोकी सिंह, अरविंद सिंह, अलगू सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर बार-बार जल जा रहा है। ट्रांसफार्मर से 100 से ज्यादा कनेक्शन दे दिए गए हैं। उन्होंने अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें