फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनभूमि पर कब्जा कर बनाए गए मकानों पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग ने सोमवार आरक्षित चोरमरवा बीट के सरहसताल वनक्षेत्र में अतिक्रमण कर आधा दर्जन कच्चे मकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। साथ ही मामले में 15 अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध वन संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वन विभाग की कार्रवाई से वनभूमि पर कब्जा करने वालों में हड़कंप है।
विज्ञापन

डीएफओ रामनगर दिनेश सिंह के निर्देश पर सुबह करीब 11 बजे वन विभाग की टीम वन क्षेत्राधिकारी मकसूद हुसैन के नेतृत्व में जेसीबी के साथ सरहसताल वन क्षेत्र में पहुंची। यहां टीम ने वन विभाग की भूमि अतिक्रमण कर बनाए गए कच्चे मकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान वन विभाग की टीम को महिलाओं के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा लेकिन टीम के सदस्य डटे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने जेसीबी की मदद से वन विभाग की भूमि पर निर्माणाधीन आधा दर्जन कच्चे मकानों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई करीब दोपहर दो बजे तक चली। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि भीड़ के चलते कार्रवाई करने में थोड़ी परेशानी हुई लेकिन भीड़ को समझा बुझाकर शांत कर दिया गया। कहा कि वन क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान में वन दरोगा ओंकारनाथ शुक्ला, प्रसिद्ध नारायण, आदित्य सिंह, सदानंद, संदीपक, निर्भय सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें