फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: फोरलेन सड़क की जद में आ रहीं 15 दुकानों पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चकिया तिराहा से गोधना मोड़ तक बनाए जा रहे फोरलेन सड़क के लिए चकिया तिराहे पर बृहस्पतिवार को बुलडोजर से अवैध निर्माण ध्वस्त करा दिए गए। पूर्व में पीडब्ल्यूडी की ओर से सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाई गई 15 दुकानों के दुकानदारों को नोटिस भी जारी किया गया था। नोटिस के बावजूद कब्जा नहीं हटाने पर पीडब्ल्यूडी ने प्रशासन के सहयोग से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान दुकानदारों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

पड़ाव से गोधना मोड़ तक फोरलेन सड़क का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। चकिया तिराहा स्थित पीडब्ल्यूडी की जमीन पर कुछ लोगों ने दुकान बनवा लिया था। अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को हटाने के लिए कई बार पीडब्ल्यूडी की ओर से नोटिस भी जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद दुकान हटाने के बजाय दुकानदारों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया था। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर 15 फीट जमीन सभी दुकानदारों को उपलब्ध कराने की मांग की थी। इस बीच पीड्ब्ल्यूडी ने प्रशासन के अधिकारियों के सहयोग से पुलिस की मौजूदगी में 15 दुकानें बुलडोजर से ध्वस्त कर दी गईं। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राजेश कुमार ने बताया कि ध्वस्त की गई दुकानें विभाग की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाई गई थीं। सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आने के कारण दुकानें गिरा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें