फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौबतपुर में चला बुलडोजर

Mon, 09 Feb 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
नौबतपुर में जीटी रोड के किनारे रविवार की सुबह दस बजे एसडीएम सदर गिरीश कुमार और अतिक्रमण हटाओ दस्ते के प्रभारी राजेश कुमार राय के नेतृत्व में जोरदार अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान दो जेसीबी से दायरे में आने वाले नौबतपुर जीटी रोड के किनारे बने मकानों और दूकानों को ध्वस्त किया गया। जिसे लेकर पूरे इलाके में दिन भर खलबली मची रही। अभियान के तहत दर्जन भर से अधिक निर्माण तोड़े गए। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी से लोग सहमे रहे।


  गौरतलब है कि  नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तहत नेशनल हाइवे दो का निर्माण कार्य चल रहा है। इसकी जद में कई अवैध निर्माण  करा लिए गए थे। अभियान के बारे में  अतिक्रमण हटाओ दस्ते के प्रभारी राजेश कुमार राय ने बताया कि मध्य सड़क से दोनों तरफ कुल 31 मीटर तक अतिक्रमण हटाया जा रहा है।
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि हाइवे पर दोनों तरफ नौबतपुर से लेकर नियामताबाद क्षेत्र के कटरियां तक जितने भी निर्माण कार्य हुए हैं, उन्हें हटाने के लिए छह दिनों पूर्व ही नोटिस दिया जा चुका है।

बावजूद इसके निर्माण कार्यों को लोगों द्वारा नहीं हटाया गया। लिहाजा रविवार को अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई की गई। बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान नौबतपुर में दो दिनों तक चलाया जाएगा।

इस दौरान थानाध्यक्ष रामनिहोर मिश्रा सहित चंदौली, मुगलसराय एवं अलीनगर थानों की फोर्स, महिला पुलिस, पीएसी और एनएचआई के लाइजिंग मैनेजर नदीम व अन्य अधिकारी रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें