फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सम्मेलन में मोदी पर निशाना

Mon, 09 Feb 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा के सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व  सांसद रामकिशुन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।  रामलीला मैदान पर आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि उस देश के प्रधानमंत्री की मां को मोदी ने साल भेंट किया जिस देश की सेना के सैनिकों का सर कलम करती रहती है। 
विज्ञापन


      
   यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जहां प्रदेश में विकास की धारा बहा दिया है जिसके तहत चन्दौली में जगह-जगह ओवरब्रिज, पुल निर्माण, किसानों के लिये पम्प कैनाल, बेरोजगारी भत्ता, समाजवादी पेंशन योजना  का लाभ चन्दौली सहित पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी द्वारा सुविधा मुहैया कराया जा रहा ह,ै वहीं सैयदराजा के विधायक मनोज सिंह ने कहा कि वे यहां की जनता का विश्वास हमेशा जीतने की कोशिश करेंगे ।

जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री जी पहले वाराणसी को सुधारें।

इस अवसर पर दस्तगीर अंसारी, रामदुलारे यादव, गुलाम गौस, अंगद यादव, रामधवल पासवान, बलिराम यादव आदि रहे। अध्यक्षता रघुनाथ यादव व संचालन नन्द कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें