फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिन बस्ती पर चलेगा बुलडोजर

Fri, 13 Feb 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
राम मंदिर रोड पर स्थित रेलवे की भूमि पर अवैध कब्जा जमाये मलिन बस्ती के लोगों को रेलवे प्रशासन ने गुरुवार को नोटिस जारी किया और चेतावनी दी कि 16 फरवरी तक रेलवे की भूमि छोड़ दें।
विज्ञापन


अन्यथा रेलवे प्रशासन द्वारा नियत तिथि के बाद अवैध कब्जे को बुलडोजर से हटा दिया जायेगा।


गुरुवार को इसी के तहत कई पुलिस अधिकारी भी फोर्स के साथ मलिन बस्ती में गए और लोगों को सख्त हिदायत देते हुए बस्ती खाली करने क ो कहा। नोटिस के बाद कब्जाधारियों में खलबली की स्थिति बनी हुई है।


बता दें कि राममंदिर और इंडियन इंस्टीट्यूट कालोनी से सटे व रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे अवैध रूप से बसी मलिन बस्ती को हटाने के लिए कई दिनों से कवायद चल रही थी।
विज्ञापन


कुछ दिनों पूर्व मंडल रेल प्रबंधक विद्याभूषण, सीनियर डीएससी एसआर गांधी ने संयुक्त तौर पर डीएम एनके सिंह व मुनिराज जी एसपी चंदौली से मीटिंग कर स्थानीय प्रशासन के सहयोग की मांग की थी।

जिस पर सहमति बनने के बाद रेलवे प्रशासन ने गुरुवार को नोटिस जारी किया। जिसे लेकर आरपीएफ  वेस्ट पोस्ट, डाउन पोस्ट, अप पोस्ट व कोतवाली पुलिस मलिन बस्ती पहुंची और वहां के लोगों को 16 फरवरी से पूर्व बस्ती को खाली करने को कहा। इसके बाद पुलिस अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहा देगी।

नोटिस मिलने के बाद बस्ती के लोगों में काफी नाराजगी रही। गौरतलब है कि बस्ती में जरायमपेशा के लोग शरण लेते रहे हैं। जिसे संज्ञान में लेते हुए जिला व रेल प्रशासन सक्रिय हुआ है।

गुरुवार को बस्ती में रविशंकर सिंह इंस्पेक्टर आरपीएफ वेस्ट पोस्ट, जेके सिंह एसआई आरपीएफ, आरपी सिंह एसआई डाउन पोस्ट, विनोद कुमार यादव कोतवाली प्रभारी मुगलसराय समेत भारी संख्या पुलिसकर्मी पहुंचे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें