फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सिक्स लेन के लिए 40 से ज्यादा दुकानों पर चलेगा बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। सिक्स लेन के लिए पड़ाव चौराहे पर 40 से ज्यादा दुकानें तोड़ी जाएंगी। इसके लिए बुधवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर ने पड़ाव चौराहे का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पैमाइश कराने के बाद लाल निशाना लगाया। इस कार्रवाई से क्षेत्र के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

पड़ाव से गोधना तक प्रस्तावित सिक्स लेन का निर्माण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इसके लिए पड़ाव चौराहे और आसपास की सड़क चौड़ी की जाएगी। पड़ाव-पीडीडीयू नगर रूट पर सिक्स लेन और पड़ाव-रामनगर रूट पर फोर लेन सड़क का निर्माण होना है। इसके लिए पड़ाव चौराहे पर सड़क की पैमाइश कर अतिक्रमण हटाने की प्रकिया जल्द शुरू की जाएगी। इसकी जद में पड़ाव चौराहे के आसपास स्थित 40 से ज्यादा दुकानें तोड़ी जाएंगी। बुधवार को अधिशासी अभियंता राजीव कुमार सिंह ने प्रोजेक्ट मैनेजर के साथ मौके का जायजा लिया। साथ ही सड़क की जद में आ रहीं दुकानों और घरों में लाल निशान लगाया गया। इससे आसपास के दुकानदार और भवन स्वामी सकते में आ गए। अधिशासी अभियंता ने बताया कि नक्शा तैयार कर सड़क चौड़ीकरण का काम जल्द शुरू कराया जाएगा। इस दौरान जेई विजय शंकर यादव, राकेश कुमार, अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें