फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककरही गांव के सभी घरों में आज तक नहीं जले बल्ब

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। आजादी के कई दशक बाद भी विकास खंड सकलडीहा के ककरही गांव में विद्युतीकरण नहीं हो पाया है। इससे आज भी यहां के ग्रामीण ढिबरी युग में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों और डीएम को पत्रक सौंपा लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

सरकार भले ही प्रत्येक गांव तक बिजली पहुंचाने की बात कर रही है, लेकिन हकीकत दूसरी है। विद्युतीकरण के नाम पर कहीं बिना तार के खंभे शो पीस बने हुए हैं। तो कहीं ट्रांसफार्मर ही स्थापित नहीं हुआ है। कमोबेश यही हालात सकलडीहा विकास खंड के ककरही कला गांव की है। यहां आजादी के कई दशक बाद भी आधे गांव में विद्युतीकरण ही नहीं हुआ है। गांव के देवेंद्र चौहान बताते हैं कि विद्युतीकरण के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों से पत्रक के माध्यम से मांग किया गया लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। प्रधान प्रतिनिधि अनिल चौहान ने बताया कि आजादी के कई दशक बाद भी गांव में विद्युतीकरण पूर्ण नहीं हो सका।
अरुण कुमार ने बताया कि सौ प्रतिशत विद्युतीकरण के नाम पर राशन की दुकान से मिट्टी का तेल मिलना बंद हो गया। लेकिन हकीकत तो यह है कि अभी तक हमारे गांव में विद्युतीकरण के अभाव में बहुत से लोग ढिबरी युग में जीवन यापन कर रहे हैं। छोटे लाल ने बताया कि गांव के आधा आबादी की विद्युतीकरण नहीं हो पाई है। जिससे आधुनिक युग में टीवी ट्रांजिस्टर वाटर पंप आदि की सुविधा हम लोगों को नहीं मिल पा रही है। इस संबंध में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि कुछ योजना में दिया गया था। जो गांव बचे हैं उसको दूसरी योजना आने पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें