पीडीडीयू नगर। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए राजगीर दानापुर एक्सप्रेस का पावारी पुरी जबकि राजगीर वाराणसी बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस को नालंदा स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव दिया जाएगा। यह व्यवसथा छह माह के लिए की गई है।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि राजगीर-दानापुर एक्सप्रेस शाम 16.52 बजे पावापुरी रोड स्टेशन पहुंचेगी तथा 16.54 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । इसी तहर डाउन में यह ट्रेन सुबह 09.48 बजे पावापुरी रोड स्टेशन पहुंचेगी तथा 09.50 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं अप राजगीर-वाराणसी बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस रात 23.45 बजे नालंदा स्टेशन पहुंचेगी तथा 23.47 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं डाउन वाराणसी-राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस 04.54 बजे नालंदा स्टेशन पहुंचेगी तथा 04.56 बजे प्रस्थान करेगी।