फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नीलगाय से टकराई बाइक, ईंट व्यवसायी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव के पास रिंग रोड पर शुक्रवार की रात नीलगाय से टकराकर ईंट व्यवसायी संतोष कुमार सिंह (50) की मौत हो गई। जौनपुर निवासी व्यवसायी चंदौली स्थित अपने भट्ठे की ओर जा रहे थे। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र के सीट्ठूपुर गांव निवासी संतोष कुमार सिंह (50) का चंदौली में ईंट भट्ठा है। शुक्रवार को वह अपने गांव से चंदौली आ रहे थे। देर रात रिंग रोड पर रेवसा गांव के पास पहुंचे, तभी एक नीलगाय सड़क पर आ गई। उसे बचाने के प्रयास में संतोष का संतुलन बिगड़ गया और उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी होने पर अलीनगर पुलिस पहुंची और उनके परिजनों को सूचना दी। हादसे की खबर मिलते ही परिजन थाने पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अलीनगर थानाध्यक्ष घनश्याम शुक्ला ने बताया कि नीलगाय से टकराकर बाइक सवार ईंट व्यवसायी की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन




इनसेट



रिंग रोड पर बढ़ा वन्यजीवों का खतरा



रिंग रोड के कई हिस्से खेतों और झाड़ियों से होकर गुजरते हैं। रात में मवेशी और नीलगाय समेत अन्य वन्यजीव अक्सर सड़क पर आ जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग और संबंधित एजेंसियों को सुरक्षा के उपाय, चेतावनी बोर्ड और वन्यजीवों की आवाजाही रोकने के लिए ठोस इंतजाम करने चाहिए, ताकि हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें