फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आग लगने से दुकान के शटर में उतरा करंट, अंडा विक्रेता की मौत

विज्ञापन
पखंडु चौहान, फाइलफोटो
विज्ञापन
चकिया। नगर के वार्ड नंबर तीन शमशेर नगर निवासी अंडा विक्रेता पखंडू चौहान (56) की शनिवार को सुबह करंट से मौत हो गई। वह दूसरे की दुकान में आग लगने पर मदद करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान दुकान के शटर में उतरे करंट की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में उन्हें जिला संयुक्त अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पूरे बाजार में शोक की लहर दौड़ गई।
नगर के वार्ड नंबर छह सिविल लाइन पूर्वी स्थित गुपुत यादव की किराना की दुकान में शनिवार को तड़के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। घटना की जानकारी पाकर पखंडू भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में मदद करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान बिजली का एक केबल कटकर दुकान के शटर से सट गया, जिससे शटर में करंट दौड़ गया।
विज्ञापन

इससे अनजान पखंडू ने दुकान के शटर को हाथ लगाया, तो वह करंट की चपेट में आकर झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें शटर से अलग किया और जिला संयुक्त अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही अस्पताल और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।
एक चूक और चली गई जान: जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद कटा हुआ बिजली का केबल दुकान के शटर से सट गया था। समय रहते बिजली आपूर्ति बंद नहीं की गई और शटर में करंट उतर आया, जिससे यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों का कहना था कि यदि बिजली आपूर्ति तत्काल बंद करा दी जाती तो शायद जानलेवा हादसा न होता।

पखंडु चौहान, फाइलफोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें