फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मचारिणी की पूजा कर हुए धन्य

Sun, 10 Apr 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
मुगलसराय के गल्लामंडी स्थित दुर्गा मंदिर में पूजन अर्चन करते श्रद्धाल
विज्ञापन
वासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना हुई। नगर सहित जिले के प्रमुख देवी मंदिरों पर सुबह से देर शाम तक भक्तों की भीड़ रही। लोगों ने मां का दर्शन कर अपने को निहाल किया। इस दौरान मां के लग रहे जयकारे से मंदिर परिसर गूंजता रहा।
विज्ञापन


स्टेशन के समीप काली मंदिर के साथ ही रविनगर, नई बस्ती, शाहकुटी, चतुर्भुजपुर, काली महाल, आरपीएफ कालोनी, गया कालोनी आदि देवी मंदिरों पर सुबह से देर रात तक दर्शन पूजन करने वालों की भीड़ रही। लोगों ने मां को प्रसाद चढ़ाया और उनका दर्शन कर अपने को धन्य किया।

वहीं महिलाओं ने भजन कीर्तन कर मां का गुणगान किया। सुबह से देर शाम तक मां के दरबारों में भक्तों का तांता लगा रहा। व्रती लोगों ने मां को चुनरी और फल आदि प्रसाद के रूप में चढ़ाए।
विज्ञापन

सैयदराजा संवाददाता के अनुसार, नगर पंचायत सहित क्षेत्र केअ आस पास इलाके मे देवी दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ जुटी।

स्टेशन रोड, काली मन्दिर, छत्रपुरा के दुर्गा  मन्दिर, नगर के उत्तरी बाजार वार्ड नंबर पांच में स्थित मॉ कमाख्या मन्दिर  में अत्यधिक भीड़ रही।  मंदिरों के बाहर  प्रसाद, नारियल,चुनरी, फूल  माला की दूकानें सजी रहीं। दर्शन के लिए बड़ों के साथ ही बच्चे भी मंदिर गए। देर रात तक दर्शन पूजन का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें