फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सर नीलम का चयन खेलों इंडिया गेम्स हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर।चंदौली एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की सीनियर महिलामुक्केबाज नीलम सिंह चौहान का चयन चौथे खेलो इंडिया बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हुआ है। हरियाणा के पंचकूला में 9 जून से 13 तक आयोजित होने वाली चौथे खेलोंइंडिया राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता नीलम अपने पंच का दम दिखायेगी।
विज्ञापन

चंदौली एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के जिला महासचिव व नंद बॉक्सिंग एकेडमी के कोच कुमार नंदजी नेबताया कि नीलम सिंह चौहान इससे पहले भी वर्ष 2020 खेलो इंडिया तथा 2021 यूथनेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुएसिल्वर मेडल जीत चुकी है । कहा कि इस अनुभव का लाभ उठाकर इसबार खेलों इंडियाराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी पदक जीतने की उम्मीद है। इस उपलब्धि पर जिलाबॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष विनीता अग्रहरि, प्रताप चौबे, मनीष सिंह, जिलाक्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर पटेल, उपक्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह, स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली के अध्यक्ष डॉ. अनिल यादव ने नीलम को शुभकामनाएं दी है। वहीं उत्तर प्रदेश एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव प्रो.अनिलमिश्रा ने भी फोन कर खिलाड़ी को शुभाकमाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें