फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालीस बीघे की प्लाटिंग में बनीं बाउंड्रीवाल वीडीए ने ढहाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। वाराणसी विकास प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को अवैध कालोनाइजर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। परोरवा गांव के पास करीब 40 बीघे में हो रही प्लाटिंग में बनी बाउंड्रीवाल को जेसीबी से ढहा दिया गया। इससे तमाम कालोनाइजर में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

वीडीए के जोनल अधिकारी देवचंद अधीनस्थों व पुलिस बल के साथ परोरवा गांव के पास विकसित हो रही कालोनी में पहुंचे। जहां अवैध रूप से 40 बीघे में बन रही कालोनी के प्लाटों की बाउंड्री को जेसीबी से जमींदोज कर दिया गया। वीडीए की इस कार्रवाई से कालोनाइजर में हड़कंप मचा रहा। जोनल अधिकारी देवचंद ने बताया कि उक्त कालोनी बिना नक्शा व लेआउट पास कराए अवैध तरीके से विकसित की जा रही थी। कहा कि कोई भी व्यक्ति प्लाट खरीदने से पूर्व वीडीए से उसकी पूरी जानकारी अवश्य ले ले। कहा कि अवैध कालोनाइजर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर चंद्रभान, जेई धनीराम, रंजना अवस्थी, आरके सिंह, अनिल सिंघल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें