विगत तीन दिनों से ठंड में हुई बढ़त को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को स्थानीय चौराहे पर अलाव जलवाया गया। इस दौरान बीडीओ सतीशचंद्र त्रिपाठी के साथ बाबा कीनाराम मठ के संयोजक अजीत सिंह भी मौजूद रहे।
मठ के संयोजक ने कहा कि विगत तीन दिनों से ठंड में काफी इजाफा हुआ है।पारा लुढ़कने के साथ कोहरे का भी जबरदस्त असर दिख रहा है। विगत वर्षों में जिला प्रशासन की ओर से क्षेत्र के चट्टी चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की जाती थी पर इस वर्ष एक भी स्थान पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे लोगों को कड़कड़ाती ठंड व शीतलहरी का सामना करना पड़ रहा था। मांग किए जाने पर प्रशासन ने अलाव की व्यवस्था करा दी है। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने बीडीओ व प्रधानपति सतीश गुप्ता से प्रतिदिन अलाव जलवाने की मांग की है।