फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 25 घंटे बाद नहर में उतराया मिला डूबे बालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के नई कोट नहर में डूबे सावन कुमार (12) का शव 25 घंटे बाद शुक्रवार को सदर कोतवाली के कटसिला रेगुलेटर में उतराया हुआ मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पंचनामे के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के चंदौली वार्ड संख्या 8 मलिन बस्ती निवासी शकल रावत जंसो की मड़ई में परिवार के साथ रहते हैं। उनका 12 बेटा सावन (12) बृहस्पतिवार को अपने दोस्त शिवा के साथ नहर पर गया था। शिवा कपड़ा धोने लगा, जबकि सावन नहाने के लिए नहर में उतर गया था।
गहरे पानी में जाने से वह डूब गया था। दोस्त ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। ग्रामीणों ने सावन की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली थी। अलीनगर पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर कटसिला रेगुलेटर के पास उसका शव उतराता मिला। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि नहर में डूबे बालक का शव मिला है। पंचनामा के बाद परिजनों को सौंपा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें