फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 75 फीसदी से कम उपस्थिति होने पर नहीं मिलेगा बोर्ड परीक्षा का प्रवेश पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के आगामी शैक्षिक सत्र से बोर्ड परीक्षा में वही विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे, जिनकी कक्षाओं में उपस्थिति 75 प्रतिशत से अधिक होगी।
विज्ञापन

अब प्रवेशपत्र जारी करने से पहले विद्यालयों को छात्रों की उपस्थिति का प्रमाण विभाग को उपलब्ध कराना अनिवार्य कर दिया गया है।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट छात्रों के लिए उपस्थिति संबंधी नियमों को और सख्त कर दिया है। बोर्ड की ओर से इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय को स्पष्ट दिशा-निर्देश भेजे गए हैं। चंदौली जनपद में 240 से अधिक माध्यमिक विद्यालय हैं।
अब सभी विद्यालयों को प्रतिदिन की उपस्थिति को बोर्ड के विभागीय एप और वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।
इसके साथ ही उपस्थिति पत्रक की स्कैन कॉपी भी अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। डीआईओएस देवेंद्र सिंह ने जिले के सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि समय से छात्रों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 फीसदी से कम होगी, उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें