फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राॅस कंट्री : नितेश और सुस्मिता ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन और खेल कार्यालय चंदौली की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर 5 किमी पुरुष वर्ग और 3 किमी महिला वर्ग की क्राॅस कंट्री रेस का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ जिलाधिकारी आवास से शुरू हुई। इसमें पुरुष वर्ग की दौड़ सकलडीहा मार्ग पर बर्थरा नहर से वापस और महिला वर्ग की दौड़ फगुईया नहर से पुन: जिलाधिकारी आवास पर समाप्त हुई। पुरुष वर्ग में नितेश यादव पहले, पिंटू यादव दूसरे, दिलीप कुमार तीसरे, रोहित चौथे, अरूण चौधरी पांचवें और कौशलेंद्र साहनी छठे स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में सुस्मिता यादव पहले, आंचल दूसरे, रागिनी तीसरे, शालिनी चौथे, मौसम कुमारी पांचवें और दीक्षांशी छठे स्थान पर रहीं। सभी को एसडीएम हर्षिता सिंह ने पुरस्कृत किया। संचालन क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह ने किया। इस मौके पर अजय शर्मा, रामजनम यादव, अमित पांडेय, सत्यम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें