वर्ष 2013 में महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य, वर्ष 2015 में भाजपा काशी क्षेत्र के मंत्री, वर्ष 2018 में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनी। 2021 भाजपा की राष्ट्रीय महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बनाई गई। इसके बीच कई बार ऐसे अवसर आए जब विधानसभा और अन्य चुनावों में दर्शना के टिकट की बात हुई पर उनको टिकट नहीं मिला।
इसके बावजूद दर्शना सिंह पूरी ईमानदारी से कार्य करती रहीं। उनके एक दशक के इसी ईमानदारी और परिश्रम के पुरस्कार स्वरूप भाजपा ने उन्हें राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। चंदौली के भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि हमारे भाजपा चंदौली के लिए हर्ष का विषय है कि हम सभी के बीच की कर्मठ और जुझारू नेत्री भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया। भारतीय जनता पार्टी ने एक कार्यकर्ता को सम्मान दिया है।