शहाबगंज । श्री वत्सेश्वर महादेव सेवा ट्रस्ट मसोई की तरफ से आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन रविवार को श्री वत्सेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भाजपा विधायक रमेश जायसवाल, चकिया नगर पंचायत के चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, कथा वाचक पंडित शिवम शुक्ला व समिति की संरक्षक मंगला तिवारी ने संयुक्त रूप से संत कुटीर का शिलान्यास किया।
कथा की शुरूआत दीप जलाकर की गई। कथा के मध्य में श्री श्री वत्सेश्वर महादेव मंदिर परिसर से गाजे बाजे के साथ आतिशबाजी करते हुए शिव बरात निकाली गई। काफी संख्या में लोग आरती में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान श्रीराम द्विवेदी, राम कृष्ण पाठक, अभिनव पांडेय, गिरिश पांडेय, कृष्णा सेठ, मुरलीधर रस्तोगी, चंद्रेश रंजन पांडेय आदि मौजूद रहे।