फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरियापुर पीएचसी को भाजपा नेता ने लिया गोद

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने दरियापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को गोद लिया है। गोद लेने के बाद भाजपा नेता ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मूलभूत सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन

इस दौरान कोरोना मरीज और प्रसव पीड़िताओं को विशेष प्रकार की सुविधा दिलाने की पहल शुरू की गई। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की हजारों महिलाओं को बेहतर सुविधा की उम्मीद जगी है। कोरोना पीड़ितों के लिए आक्सीजन की सुविधाएं वार्ड सहित जांच व दवा भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा प्रसव पीड़िता को प्रसव के दौरान सिजेरियन आपरेशन से लेकर नार्मल प्रसव के लिए बेड व बेहतर ओटी की व्यवस्था बहाल की जाएगी। उन्होंने सभी से वैक्सीन लगवाने की अपील की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संकठा राय, जिला पंचायत सदस्य शायरा बानो, पूजा यादव, कुमुद बिहारी सिंह, विजय गुप्ता, हरिकेश राजभर, शेखर राजभर, हीरा राम, रेहान अहमद, रामअवतार पांडेय, रवि गुप्ता, स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अदिति सिंह एवं फार्मासिस्ट बृजेश त्रिपाठी रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें