फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रेन की सफाई न होने से आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर भुपौली व वीरासराय पंप कैनाल के टेल पर एवती-रामरुपदासपुर के समीप निकली ड्रेन झाड़-झंखाड़ से पट गई है। ड्रेन की सफाई न कराए जाने से किसानों की फसल डूबने से बर्बाद हो जाती है। इससे नाराज किसानों ने सोमवार को भाकियू लोकशक्ति पार्टी के बैनर तले प्रदर्शन किया। चेताया कि ड्रेन की खोदाई कराकर समस्या का निदान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

धानापुर विकास खंड के एवती-रामरूपदासपुर गांव के समीप भुपौली व वीरासराय पंप कैनाल का टेल है। टेल के समीप सिंचाई विभाग ने ड्रेन का निर्माण कराया है ताकि खेतों में ज्यादा पानी होने से ड्रेन के माध्यम से निकासी हो सके। इन दिनों ड्रेन में झाड़-झंखाड़ की अधिकता होने के कारण खेतों से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। प्रदर्शन करने वालों में संजय पांडेय, रामराज मौर्य, प्रबल यादव, गुड्डू सिंह, मंजीत सिंह, लल्लन सिंह, अहमद खान, मनीष गौड़, सतीश गौड़ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें