फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदी सियासत और नफरत की राजनीति कर रही भाजपा : संजय सिंह

विज्ञापन
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह का स्वागत करते आप कार्यकर्ता। स्रोत:-जागरूक प - फोटो : credit
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। आम आदमी पार्टी के नेता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार गंदी सियासत और नफरत की राजनीति कर रही है। कहा कि राजनीति में भाषा का स्तर लगातार गिर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्कूलों के नाम पर बड़ी धनराशि खर्च की जा रही है। इसके बावजूद परिषदीय विद्यालय बदहाल है। यदि व्यवस्था नहीं सुधरी तो पार्टी आंदोलन करेगी। मंगलवार को पीडीडीयू जंक्शन पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने ये बातें कहीं।
विज्ञापन

राम मंदिर की जमीन से जुड़े मामले में संजय सिंह ने दावा किया कि उनके पास 13 जमीनों के दस्तावेज मौजूद हैं। मंदिर के नए सीईओ और चंपत राय की वापसी की चर्चाओं पर भी उन्होंने सवाल उठाए। यूपी विधानसभा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा।
आप नेता ने कहा कि प्रदेश में रोजगार, सामाजिक न्याय और आरक्षण जैसे मुद्दों को लेकर पार्टी जनता के बीच जाएगी। संगठन को मजबूत करने के लिए पदयात्रा और जनसंपर्क अभियान तेज किया जाएगा। संजय सिंह ने कहा कि आप कार्यकर्ताओं ने स्कूल ठीक करो अभियान के तहत स्कूलों का निरीक्षण किया है। इस दौरान स्कूलों में तमाम खामियां सामने आई हैं, जिनके वीडियो मुख्यमंत्री को भेजे गए। इसके बाद प्रदेश सरकार ने 604 करोड़ रुपये जारी किए। स्कूलों को स्थिति न सुधरी तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके पहले संजय सिंह त्रिपुर सुंदरी एक्सप्रेस से पीडीडीयू जंक्शन पहुंचे थे। यहां जिलाध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह वाराणसी रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें