फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गंगा चेतावनी बिंदु पार, तटवर्ती गांवों के लोगों की धड़कनें बढ़ीं

विज्ञापन
टांडाकला में बढ़ा गंगा का जलस्तर। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। गंगा का जलस्तर मंगलवार को चेतावनी बिंदु को पार कर गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शाम पांच बजे तक जलस्तर 70.29 मीटर तक पहुंच गया। यह चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर से 2.8 सेंटीमीटर ज्यादा है।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर दो बजे तक जलस्तर 70.07 मीटर था। इस तरह 24 घंटे में 22 सेंटीमीटर पानी बढ़ा है। वहीं, तटवर्ती गांवों के लोग बाढ़ की आशंका से सहम गए हैं।

जिले में पीडीडीयू नगर, सकलडीहा, चहनिया और धानापुर के 50 से ज्यादा गांव गंगा की बाढ़ की चपेट में आते हैं। जिले में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 71.262 मीटर है। जिले में वर्ष 1978 में बाढ़ आई थी। उस दौरान गंगा का जलस्तर 73.901 मीटर तक पहुंच गया था। तेजी से बढ़ते जलस्तर के कारण लोगों की धड़कनें बढ़ गई हैं। लोग अपना सामान समेटने लगे हैं और सुरक्षित स्थानों पर जाने की तैयारी में लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें