फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप चुनाव में हार के डर से भाजपा अपना रही हथकंडे : वीरेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश में विधान सभा उप चुनाव की तारीख में बदलाव को लेकर भाजपा पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हार के डर से भाजपा नए हथकंडे अपना रही है। चुनाव आयोग ने पर्व का हवाला देकर मतदान की तारीख बदल दी है। क्या आयोग को पर्व की जानकारी पहले नहीं थी। वह बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। भाजपा को उप चुनाव में हार का डर सता रहा है। इसीलिए चुनाव आयोग पर दबाव बनाकर 13 नवंबर को होने वाले मतदान की तारीख बदलवा दी है।
मालूम हो कि मिर्जापुर के मझवा विधान सभा की सीट पर अभी तक भाजपा का कब्जा था। वहां के निवर्तमान विधायक विनोद बिंद इस समय भाजपा से भदोही के सांसद हैं। वहीं, सांसद वीरेंद्र सिंह को सपा ने मझवा का चुनाव प्रभारी बनाया है। इसलिए यहां सपा प्रत्याशी को जिताना वीरेंद्र सिंह की प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें