फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जीएसटी की दरों मेंं कटौती से बाइक बिक्री मेंं 20 फीसदी तक उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र के पहले दिन सोमवार से जीएसटी की दरोंं मेंं बदलाव से मार्केट में व्यवसायियों के चेहरे खिले रहे। जीएसटी के दर में कमी का सबसे पहले इसका असर बाइकों की बिक्री पर दिखा।
विज्ञापन

एजेंसी संचालकों के अनुसार जीएसटी की दरों में कमी होने से बाइकों के दाम में 5000 से 15000 तक की कमी आयी है। इससे बिक्री पर 15 से 20 प्रतिशत का असर देखने को मिला। वहीं दूसरी तरफ इलेक्ट्रानिक्स सामानोंं से जुड़े दुकानदारों के चेहरे खिले रहे।

रोजमर्रा के इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं के साथ गाड़ियों, एसी, टीवी, फ्रिज, व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा पॉलिसी और दवाइयां सस्ती हो गई हैं। खेती-किसानी के लिए जरूरी कृषि उपकरणों के दाम भी घट गए हैं।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ करीब 413 उत्पादों की कीमतें घटने से लोगों को पहले के मुकाबले इन वस्तुओं पर कम खर्च करना पड़ेगा। नवरात्र के पहले दिन सामान्य रूप नये वाहन या फिर फ्रिज, कूलर, एसी, गीजर आदि की खरीदरारी करते हैं।
इस बार नवरात्र के शुभ अवसर पर जीएसटी की दरों मे कटौती होने से लोगों को खास फायदा हुआ है। इलेक्ट्रानिक्स सामानों के विक्रताओं ने बताया कि जीएसटी दरों में कटौती से बाजार मेंं उछाल आने की उम्मीद है।
वहीं बीमा एजेंट संजय श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार की ओर से पॉलिसी पर जीएसटी शून्य किये जाने से लोगों की जेेब पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। इससे प्रीमियम की राशि कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें