फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियां। बलुआ थाना के हसनपुर मारूफपुर गांव के सामने निर्माणाधीन सड़क पर हुए हादसे में सोमवार की देर रात बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। बाइक सवार सैदपुर से अपने घर मझिलेपुर वापस आ रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मझिलेपुर निवासी विनीत यादव सैदपुर गाज़ीपुर में प्राइवेट नौकरी करता था। रोजाना वह सुबह बाइक से सैदपुर जाता था और देर रात को घर वापस लौटता था। सोमवार की देर रात वह सैदपुर से घर वापस लौट रहा था। आधी रात के वक्त हसनपुर मारूफपुर गांव के सामने निर्माणाधीन मुख्य सड़क पर वह गिरकर अचेत हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक विनीत यादव की मौत हो चुकी थी। मारुफपुर चौकी पुलिस के प्रभारी ने शव की शिनाख्त कराते हुए परिवार वालों को सूचित किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बलुआ थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. आशीष कुमार मिश्र ने बताया कि विनीत की मौत किसी वाहन के धक्के से हुई है अथवा अन्य किसी कारण से, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें