शहाबगंज। क्षेत्र के चकिया-चंदौली मार्ग स्थित फत्तेपुर गांव के पास बृहस्पतिवार को बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सैयदराजा थाना क्षेत्र के पंचदेवरा गांव निवासी सुरेश यादव (35) बाइक से राबर्ट्सगंज जा रहा था। फत्तेपुर गांव के पास शहाबगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलरो ने उसकी बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी। इससे सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, बोलेरो लेकर चालक भाग गया। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।