फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप के धक्के से बाइक सवार किशोर की मौत, एक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। स्थानीय थाना के सेमरा गांव के समीप बुधवार की सुबह पिकअप के धक्के से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के तकिया महड़ौर गांव निवासी निजामुद्दीन का पुत्र फिरोज (16) और शहाबुद्दीन का पुत्र इश्तियाक (14) अपने घर से बाइक लेकर राजगीर मिस्त्री को बुलाने बिलासपुर गांव में गए थे। वहां से दोनों वापस लौट रहे थे। इसी बीच सेमरा गांव के बगीचे के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप के टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक चला रहे फिरोज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इश्तियाक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद लोग जुटते, इसके पहले पिकअप चालक वाहन लेकर भाग गया। मौके पर जुटे लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल इश्तियाक को जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया गया। वहीं मृत फिरोज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिरोज की मौत की घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार वालों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंचे हैं। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिकअप की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें