फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने युवतियों को मारा धक्का, नाराज महिलाओं ने किया चक्काजाम

विज्ञापन
सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमड़ा गांव के समीप सड़क जाम करते ग्रामीण। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
कंदवा। सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमड़ा गांव के समीप बृहस्पतिवार की देर शाम बाइक सवारों ने चार युवतियों को धक्का मार दिया। जिससे आंचल और अर्चना गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। जबकि राधा व अंजली भी मामूली रूप से जख्मी हो गई। इसके विरोध में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं ने शुक्रवार को राजमार्ग पर धरने पर बैठ गई।
विज्ञापन

दूसरी ओर शुक्रवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविन्द्र गोंड भी वाहन के धक्के से घायल हो गए। इससे नाराज स्वयं सहायता समूह की महिलाएं ने शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे मार्ग पर जगह-जगह गतिरोधक बनाने व जरूरतमंदों को शौचालय बनवाने की मांग को लेकर सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरने पर बैठ गईं। सूचना पर पहुंचे प्रभारी एडीओ पंचायत रितेश सिंह के शौचालय बनवाने का आश्वासन दिए जाने पर करीब तीन घंटे बाद धरना समाप्त हुआ। पकड़े गए युवक सुहवल गाजीपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। महिलाओं ने प्रभारी एडीओ पंचायत बरहनी रितेश कुमार ग्राम पंचायत अधिकारी अनंत सिंह को अपर जिलाधिकारी के नाम से संबोधित ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने चेताया कि यदि पंद्रह दिन के भीतर उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो वह पुन: धरने पर बैठने के लिए मजबूर होंगी। इस दौरान मुख्य रूप से उर्मिला, रीमा, रीमा, सविता, सोनी, मिल्ला, संजू, गीता, पुष्पा मौजूद रहीं।
बाइक के धक्के से युवक घायल
कंदवा। सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की शाम तलासपुर गांव के समीप बाइक से धक्का लगने के कारण तलासपुर गांव निवासी इरशाद उर्फ शेरू (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल को इलाज के लिए जमानिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। तलासपुर गांव निवासी इरशाद शाम को शौच के लिए सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राज मार्ग की तरफ गया हुआ था। इसी दौरान जमानिया की तरफ से बाइक से आ रहे तेज बाइक सवार ने धक्का मार दिया। जिससे इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बाइक सवार वाहन सहित ककरैत की तरफ भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक सवार के घर ककरैत पहुंची और बाइक बरामद कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें