पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमितों की संख्या में कुछ कमी जरूर आई है लेकिन मरीज लगातार मिल रहे हैं। शुक्रवार को भी 10 लोगों का रिर्पोट कोराना पाजिटिव मिली है। इसमें पांच-पांच महिला तथा पुरूष हैं। वहीं एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के चलते 46 लोगों की जान जा चुकी है। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की।
जिले में शुक्रवार को मिले सभी संक्रमित लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से पाजिटिव हुए हैं। इनमें से एक बैंक मैनेजर, एक किसान, तीन गृहणी, एक निजी कर्मचारी और दो छात्र हैं। इनमें बरहनी और चकिया ब्लाक के एक-एक, चन्दौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र से एक व नगरीय क्षेत्र से पांच और पीडीडीयू नगर के दो रहने वाले है। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रहीं है। वहीं कोविड जॉच के लिए कुल 1064 नमूने संग्रहित किये गए। जबकि 19 व्यक्ति स्वस्थ्य हुए हैँ और एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। जिलेे में अब तक कोविड के कुल 3791 केस और एक्टिव केस की संख्या 117 है। जबकि 3628 स्वस्थ्य हो चुके हैं।