फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शादी समारोह से घर लौट रहे बाइक सवार की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। धानापुर-सकलडीहा मार्ग पर गुरेहूं गांव के पास शनिवार की दोपहर में करीब एक बजे पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों अपने मित्र के घर शादी समारोह में शामिल होने धानापुर कस्बा में आए थे। शादी के बाद वे बाइक से अपने घर सुसवाही वाराणसी जा रहे थे। पुलिस ने हादसे में मृत बाइक सवार के परिवार वालों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

वाराणसी के सुसवाही निवासी अभिषेक सेठ अपने मित्र विशाल पांडेय के साथ धानापुर कस्बा में अपने रिश्तेदार राजेश सेठ के यहां शुक्रवार को शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शनिवार की दोपहर में दोनों एक बाइक पर सवार होकर अपने घर सुसवाही जा रहे थे। रास्ते में महराईं और गुरेहूं के समीप तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। लोग जब तक पहुंचते पिकअप चालक वाहन लेकर भाग गया। लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर पहुंचाया गया। यहां अभिषेक सेठ और विशाल पांडेय दोनों की स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति गंभीर देख उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान विशाल पांडेय (24) की मौत हो गई, जबकि अभिषेक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। धानापुर थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना में शामिल पिकअप की तलाश सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें