फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पिकअप के धक्के से बाइक सवार की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धीना थाने के पांडेयपुर गांव स्थित किसान इंटर कॉलेज के समीप रविवार की शाम पिकअप के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस घटना में बाइक पर पीछे बैठा युवक घायल हो गया। मृतक युवक इलिया के कुशहा गांव का निवासी था और दोस्त के साथ अपने एक मित्र से मिलने धीना आया था।
विज्ञापन

इलिया क्षेत्र के कुसहा गांव निवासी त्रिलोकी तिवारी का पुत्र मिथिलेश तिवारी (22) नोएडा में रहकर निजी कंपनी में काम करता था। वह दुर्गा पूजा की छुट्टी में घर आया था।
शनिवार को वह अपने मित्र पचपरा निवासी दुर्गा जायसवाल के पुत्र विपिन जायसवाल (22) को साथ लेकर बाइक से धीना थाना के एवती गांव में अपने दोस्त से मिलने आया था। रविवार की शाम मिथिलेश और विपिन बाइक से घर जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन

पांडेयपुर गांव में किसान इंटर कॉलेज के समीप पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक पलट गई और बाइक चला रहे मिथलेश के सिर में गहरी चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं विपिन जायसवाल जख्मी हो गया।
पिकअप चालक वाहन लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिला अस्पताल में विपिन की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्रथमिक उपचार के बाद उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
धीना थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हुई है जबकि दूसरा जख्मी हुआ है। टक्कर मारने वाले पिकअप की तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें