फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: bike rider dies

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला नसबंदी कराने के लिए अस्पताल पहुंची। नसबंदी से नाराज पति ने हंगामा कर दिया। स्वास्थ कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

सकलडीहा थाना क्षेत्र के सेवखर गांव निवासी सतीश की शादी बनारसिया गांव की चंद्रकला के साथ हुआ था। बृहस्पतिवार को चंद्रकला अपने मायका बनरसिया से नसबंदी के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी। इसी दौरान किसी तरह जानकारी मिलने पर सतीश भी मौके पर पहुंच गया। पत्नी को ऑपरेशन थिएटर की ओर जाते देख सतीश ने हंगामा शुरू कर दिया और अस्पताल कर्मियों से तीखी नोकझोंक करने लगा। मामला बढ़ता देख अस्पताल प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची शहाबगंज पुलिस ने पति-पत्नी दोनों को समझाने का प्रयास किया और स्थिति को शांत कराया। काफी समझाने-बुझाने के बाद चंद्रकला ने नसबंदी नहीं कराने का निर्णय लिया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि हस्तक्षेप कर किसी तरह विवाद शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें