फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चेयरमैन ने महाविद्यालय को 71 हजार पुस्तकें भेंट कीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। सावित्रीबाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को पुरातन छात्र और नगर पंचायत चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने 71 हजार रुपये मूल्य की 270 पुस्तकें भेंट कीं।
विज्ञापन


गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 1996 से 1999 तक उन्होंने इसी महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण की थी। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन के दौरान किताबों की कमी हमेशा महसूस होती थी, इसलिए उन्होंने यह संकल्प लिया कि अवसर मिलने पर वे विद्यार्थियों के लिए उपयोगी पुस्तकें भेंट करेंगे। बुधवार को उन्होंने अपनी घोषणा को पूर्ण करते हुए पुस्तकों का सेट महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता सिन्हा को सौंपा। इस अवसर पर डॉ. मिथिलेश सिंह, डॉ. अमिता सिन्हा, डॉ. सरवन यादव सहित कई प्राध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें