मोहनिया। दुुर्गावती थाना क्षेत्र के चिपली गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की सुबह पुलिस को देखकर बाइक से भाग रहे दो युवक ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गये। घटना के बाद लोगों ने घायलों को क्षेत्र स्थित पीएचसी पर भर्ती कराया। जहां हालत खराब होने पर चिकित्सक ने दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया। जहां रास्ते में श्रीकांत कुमार की मौत हो गई। बाद में परिवार वालों ने एनएच दो पर मरहिया मोड़ के समीप चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंची ने लोगों को समझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। वहीं पुलिस ने घटना स्थल पर पड़े बैग से 118 शीशी शराब भी बरामद की है।
दुर्गावती थाना क्षेत्र के खमीदौरा गांव निवासी श्रीकांत कुमार व गोरार गांव निवासी सुनील कुमार राम एक बाइक पर बैग लेकर जैसे ही दुुर्गावती थाना क्षेत्र के चिपली गांव के समीप पहुंचे के तभी की पुलिस को देखकर दोनों लोग बाइक से भागने लगे। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान आ रहे ट्रक के धक्के से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को दुर्गावती स्थित पीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने दोनों को वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान रास्ते में ही श्रीकांत कुमार की मौत हो गई।