ट्रेलर के पिछले चक्के की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
पड़ाव। मुगलसराय कोतवाल क्षेत्र अंतर्गत डांडी के समीप एक ट्रेलर के पिछले चक्के की चपेट आकर बाइक सवार शंकर तिवारी (48) गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन-फानन लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने लगे तब तक रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चालक को ट्रेलर समेत पड़क लिया और पुलिस चौकी ले आई। वहीं शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्मार्टम के लिए जिला चिकित्साल भेज दिया।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के डांडी गांव निवासी सिद्धार्थ शंकर तिवारी (48) एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करते थे। बुधवार की दोपहर वह बाइक से पड़ाव से घर की ओर लौट रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह डांडी पहुंचे की तभी पास से गुजर रहे ट्रेलर के पिछले चक्के की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आनन-फानन में लोगों उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाने लगे जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और कोतवाली ले आई। जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतक की दो पुत्री निशी तिवारी (25) व शिवन्या (20) व एक पुत्र नवीन तिवारी (22) है। घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
रिपोर्ट - सुभाष मौर्य
बाइट -1187