फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में लापरवाही पर चार ग्राम प्रधानों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। शौचालय निर्माण में लापरवाही पाए जाने पर डीएम नवनीत सिंह चहल ने विकास खंड के चार ग्राम पंचायत के प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी की है। साथ ही प्रधानों को एक सप्ताह में जवाब देने का अल्टीमेटम दिया है। डीएम ने स्पष्टीकरण न देने पर उनके वित्तीय अधिकार सीज करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

विकासखंड के ग्राम पंचायत मंझगावा के ग्राम निधि खाते में 644 व्यक्तियों का शौचालय निर्माण के लिए 77 लाख 28 हजार, चमेर बांध ग्राम पंचायत को 310 शौचालयों का निर्माण कराने के लिए 37 लाख 72 हजार, ग्राम पंचायत बरबसपुर में 397 शौचालयों का निर्माण कराने के लिए 35 लाख 70 हजार व ग्राम पंचायत अमदहां चरनपुर में शौचालय निर्माण कराने के लिए 56 लाख 32 हजार रुपए ग्राम निधि के खाते में भेजे गए हैं। जारी नोटिस में जिलाधिकारी ने कहा है कि जिलास्तरीय और नोडल अधिकारियों के सत्यापन में इन गांवों में शौचालय निर्माण की प्रगति असंतोषजनक है। शौचालयों का निर्माण भी अधूरा पड़ा है। बार-बार नोडल अधिकारियों के गांव में पहुंचने के बाद भी निर्माण कार्यों में तेजी नहीं लाई गई है। इसे लापरवाही मानते हुए ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा गया है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रेमचंद्र ने बताया कि डीएम के हस्ताक्षर से युक्त कारण बताओ नोटिस की प्रति मझगांवा की ग्राम प्रधान रूपा देवी, चमेरबांध के ग्राम प्रधान अनिरुद्ध कुमार, अमदहां के ग्राम प्रधान छन्नू राम व बरबसपुर की ग्राम प्रधान शबनम बानो को प्रेषित की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें