फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। चकिया अहरौरा मार्ग पर हेतिमपुर ग्राम पंचायत में केवला वीर मंदिर के पास बुधवार की रात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार महादेवपुर गांव निवासी सियाराम (32) की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के महादेवपुर गांव निवासी सियाराम नेवाजगंज में स्थित ससुराल गया था। रात में दो बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। केवला वीर मंदिर के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर भाग गया। माैके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, सियाराम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सोनी देवी, पुत्र नीतेश (12) रितेश (8) और बेटी निशा (5) रो-रो कर बेहाल हो गए। कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि सियाराम के भाई भानु प्रताप की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें