फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव के पास बुधवार की रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सतीश कुमार चौहान (32) की मौत हो गई। वह अपनी दुकान बंद बाइक से घर को लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन

शहाबगंज थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी स्वामीनाथ चौहान का इकलौता पुत्र सतीश चौहान बुधवार की रात लगभग 11 बजे शिकारगंज क्षेत्र के हेतिमपुर चट्टी स्थित अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर वापस लौट रहा था। जैसे ही मुहम्मदाबाद स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा कि सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल युवक को एम्बुलेन्स की मदद से जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिवार वालों का रो-रोकर बुुरा हाल हो गया। मृतक का ढाई वर्ष की पुत्री व चार माह का पुत्र है। मृतक के माता-पिता मुंबई में रहते है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें