फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सदर विकास खंड के कांटा गांव के समीप चंदौली-चकिया मार्ग पर सोमवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सदर विकास खंड के कांटा गांव निवासी अजय सेठ (38) अपने साथी उरगाव निवासी नन्हे उपाध्याय (45) के साथ सोहदवार गांव में अपनी आंख का चेकअप करने गए थे। आंख की जांच कराकर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में कांटा गांव के समीप पहुंचे थे, इस बीच ट्रैक्टर से पास लेने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और ट्रैक्टर के नीचे आ गई। इस हादसे में नन्हे उपाध्याय के मौके पर ही मौत हो गई। वही अजय सेठ गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। उधर, मौत की खबर मृतक के परिजनों को हुई घर में कोहराम मच गया। परिजन रोते - बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें